सामग्री
- 80 ग्राम बैंगन
- 80 ग्राम चुकंदर मिश्रण
- 20 ग्राम कलीमपोंग पनीर
- 10 ग्राम अमरंथ
- कूटा हुआ सरसों
- धनिया पत्ती
- 50 ग्राम कूटे हुए कैलिफोर्निया वाॅलनट्स
- चुकंदर मिश्रण की सामग्री
- 200 कटी हुई चुकंदर
- 100 ग्राम कैलिफोर्निया वाॅलनट्स
- 75 ग्राम टोमैटो केचअप
- 5 ग्राम लाल मिर्च का पाउडर
- 2 ग्राम पिसा धनिया
- 2 ग्राम जीरा पाउडर
- 15 ग्राम अदरक पेस्ट
तैयारी
- चुकंदर के पेस्ट के लिए तेल गर्म करें और उसमें मसाले व अदरक का पेस्ट डालें, इसे अच्छी तरह से पका लें।
- शेष सामग्री मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक चुकंदर मुलायम न हो जाए। इसे अच्छी तरह पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- बैंगन को तलें और फिर अतिरिक्त तेल को निकाल दें।
- बैंगन को चुकंदर मिश्रण से सजाएं।
- इसमें एक तरफ कैलिफोर्निया वाॅलनट्स लगाएं और दूसरी तरफ पनीर लगाएं।
- ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर तब तक बेक करें, जब तक पनीर पिघल न जाए।
- कूटे हुए सरसों के छिड़काव एवं धनिया पत्ती से इसे सजाएं।
- चुकंदर मिश्रण के साथ सर्व करें।